लोहरदगा, दिसम्बर 1 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड से लोहरदगा में जन जीवन ठिठुर रहा है। सोमवार को दिन का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहा जो शाम ढलते-ढलते नौ डिग्री तक पहुंच गया। दिन भर बादल छाए रहने से कनकनी महसूस की गई। लोगों को एक्स्ट्रा गर्म कपड़े पहनने पड़े। मफलर, टोपी, दस्ताने की जरूरत महसूस की गई। शाम ढलने के पहले ही ठंड में इजाफा होने लगा और लोग घरों में दुबकने लगे। सड़क और बाजार में चहल-पहल कम हो गई। ठंड को देखते हुए नगर पर्षद ने शहर में आठ स्थानों पर अलाव जलवाया है। जहां लोग आग ताप कर ठंड से राहत पाते नजर आ रहे हैं। सिटी मैनेजर अनिल मिंज ने बताया कि शहर के नेताजी सुभाष चौक पावरगंज, मैना बगीचा, आश्रय गृह, बस स्टैंड, बरवा टोली चौक, मिशन चौक, महावीर चौक, सोमवार बाजार आदि जगहों पर अलाव जलाया गया है। बेघर और असहाय लोगों को ...