बोकारो, दिसम्बर 12 -- योगिडीह स्थित विवेकानंद सेवा आश्रम में मां शारदा देवी की 173वीं जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। परिसर में सुबह से ही विशेष पूजा, पाठ, हवन और भजन की ध्वनि गूंजती रही। अनुष्ठान की शुरुआत मंगल आरती से हुई, जिसके बाद भक्तों ने मां के चरणों में दीप अर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मंगलम कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्टड व निदेशक प्रखर गर्ग व प्राशल्य अग्रवाल, प्रमुख निवारन सिंह और सीओ रवि कुमार आनंद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। आश्रम के अध्यक्ष अशोक सिंह और सचिव सूकुमार मुखर्जी ने मां शारदा के जीवन, उपदेश और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भगवान श्रीरामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं। प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने कहा कि आश्रम कमेटी धन्यवाद के पात्र हैं क्योंकि आज जरूरतमंदों के बीच कंबल वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.