रांची, जनवरी 6 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर का असर अब अपने चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। खूंटी जिला इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। मौसम विभाग द्वारा खूंटी समेत छह जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किए जाने के बाद जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बढ़ती ठंड से शहर का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही चौक- चौराहे, बाजार में भी सन्नाटा पसर जा रहा है। ऐसे में प्रशासन, नगर पंचायत और सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे इंतजाम राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सदर अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम: ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.