हजारीबाग, जनवरी 4 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि प्रखंड में पड़ रही शीत लहरी के साथ कड़ाके की ठंड को देखते हुए ,बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर बड़कागांव अंचल की ओर से बड़कागांव मुख्य चौक चौराहे एवं संस्थानों में अलाव की व्यवस्था की गई है। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ठंड को देखते हुए निरंतर अलाव की व्यवस्था अंचल की ओर से की जा रही है ।जिसमें बड़कागांव मुख्य चौक ,थाना परिसर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,केनरा बैंक के समीप अलाव की व्यवस्था की गई है। ताकि राहगीरों को ठंड से बचाया जा सके। ज्ञात हो की नवंबर में ठंड आने के बाद अब तक कई लोगों की असमय मौत हो चुकी है। अभी भी अहले सुबह की तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है। इधर रोजाना लगभग 7 से 8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.