बुलंदशहर, जनवरी 4 -- जनपद में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को ठंडी हवाओं और गलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह के समय सड़कों, चौराहों और बाजारों में अलाव जलाते हुए लोग नजर आए। धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से ठंड में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धूप नहीं निकलने से गलन कम नहीं हो रही, जिससे ठिठुरन बनी हुई है। ठंड का असर दैनिक जनजीवन पर भी पड़ा है और सुबह के समय बाजारों व सड़कों पर रौनक कम दिखाई दे रही है। रविवार को सुबह लोगों की कपकपी छूट गई। सूर्यदेव के भले ही देरी से दर्शन हुए, लेकिन ठंड से लोगों को राहत मिली। शाम ढलते ही फिर ठंड और गलन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.