पूर्णिया, जनवरी 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। इलाके में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को ठंड का असर इस कदर रहा कि खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया। अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में चहल-पहल से भरी रहने वाली बाजार की सड़कें सूनी नजर आईं और इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। देहात क्षेत्रों से भी लोग बाजार नहीं पहुंचे, जिससे दुकानों में बिक्री न के बराबर रही। सब्जी विक्रेता ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन खरीददार नहीं आए। कई उम्रदराज लोगों ने बताया कि उन्होंने वर्षों बाद इस तरह की ठंड देखी है। किसानों का कहना है कि यह ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.