बुलंदशहर, जनवरी 1 -- जनपद में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सुबह के समय कोहरे से जरूर राहत मिली, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ सहूलियत रही, लेकिन ठंडी हवाओं और गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। दिनभर धूप के न निकलने से ठंड का असर और अधिक महसूस किया गया, जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री तक पहुंच गया। अब सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। गुरुवार को हालात यह रहे कि लोग घरों से निकलने में हिचकिचाते दिखे और जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकले। ठंड और गलन के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ नजर आई। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे, वहीं गर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.