नैनीताल, जनवरी 9 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में इन दिनों संचालित हो रही सेमेस्टर परीक्षाएं छात्रों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। कड़ाके की ठंड के बीच परीक्षा देने के लिए मजबूर छात्र न सिर्फ मानसिक दबाव में हैं, बल्कि उनकी सेहत पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नैनीताल समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान लगातार शून्य के करीब पहुंच रहा है, बावजूद इसके विश्वविद्यालय ने शीतकालीन में परीक्षाएं प्रस्तावित कर दी हैं। परीक्षा केंद्रों की बदहाल व्यवस्था ने छात्रों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई केंद्रों पर हीटर, गर्म पानी और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था तक नहीं है। सुबह की शिफ्ट में छात्र ठंड से कांपते हुए परीक्षा देने को मजबूर हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि ठिठुरन के कारण न तो ठीक से लिख पाते हैं और न ही प्रश्नपत्र पर ध्या...