गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे लोग, अलाव की व्यवस्था नहीं जमानियां (गाजीपुर)। कड़ाके की ठंड के बावजूद गुरुवार को प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे परेशान होकर लोग खुद लकड़ी और कूड़ा-कचरा बटोरकर अलाव जलाने को मजबूर हैं। प्रमुख चौराहों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर अलाव का कोई इंतजाम नहीं है। जिसके चलते रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शांति एकता कमेटी के सरपस्त नेसार अहमद खान वारसी, नेहाल खान, इजहार खान, मुन्ना गुप्ता, अमन खान गांधी, आरिफ खान, हयात खान वारिस, वीरेंद्र कुमार, इमरान नियाजी ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। ...