मैनपुरी, दिसम्बर 30 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य के नेतृत्व में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम अंजनी कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर कार्यकत्रियों ने कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों का अवकाश किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि वर्तमान समय में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड के कारण सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को इस समय बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र बेसिक स्कूलों में है, जहां अब 15 दिन का अवकाश घोषित हो चुका है। उन्होंने डीएम से हर वर्ष की तरह जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों को तत्काल प...