कटिहार, जनवरी 6 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि भीषण शीतलहर के बीच बारसोई प्रखंड में अब तक अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) की महिला नेत्री सीमा उमेश यादव ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के किसी भी पंचायत, चौक-चौराहे, बाजार, ऑटो स्टैंड अथवा सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे आम लोग खुले आसमान के नीचे ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं।सीमा उमेश यादव ने कहा कि एक ओर सरकार शीतलहर से बचाव को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, असहाय, वृद्ध, महिलाएं, छोटे बच्चे और रात में सफर करने वाले राहगीर निजी जुगाड़ से आग जलाने को विवश हैं, जो प्रशासनिक संवेदनहीनता का स्प...