गिरडीह, दिसम्बर 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड के बीच चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी की आशंका के मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। गिरिडीह जिले में पुलिस ने इस बार रणनीति में एक नया बदलाव किया है। एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस मोहल्लों और बाजारों में माइकिंग कर अपराध रोकने के लिए जनता से सहयोग मांग रही है। पुलिस माइंकिंग कर घर से बाहर जाएं तो, थाना को जरूर बताएं का संदेश दे रही है। इसके अलावा संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा पुलिस आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है यह भी संदेश दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिले में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। रात में संदिग्धों की जांच की जा रही है। दरअसल ठंड के मौसम में प्राय: हर साल आपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी देखा जाता रहा है। पिछले साल भी ठंड के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.