उरई, जनवरी 5 -- उरई। सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह शहर में तीखी गलन और शीतलहर के साथ हुई। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह 9 बजे खुले स्थानों पर निकलते ही ठंड का तीखा असर महसूस किया गया। सड़कों पर आवाजाही बेहद कम नजर आई और लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। ठंडी हवाओं और गलन ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि सुबह करीब 9 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। धूप के कारण दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शीतलहर और ठंड का असर पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्...