मुरादाबाद, जनवरी 10 -- मुरादाबाद। सर्दी के मौजूदा सीजन में कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। कई दिनों तक धूप बिल्कुल गायब रहने से दिन के समय लोग लगातार ठिठुरने को मजबूर हुए और अब रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के सिलसिले ने हाड़ कंपाने की ठंड का एहसास बढ़ा दिया। मुरादाबाद में अब रात के समय सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार रात का न्यूनतम तापमान घटकर छह डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया जोकि, पिछले 13 साल के दौरान रात का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। तापमान के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस बार से पहले 2013 में रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़ककर दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। हालांकि, जनवरी के दूसरे हफ्ते में जिस दिन न्यूनतम तापमान महज दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था उस द...