एटा, जनवरी 6 -- रोडवेज बस स्टैंड पर बने मात्र एक रेन बसेरा का हाल बेहाल है। नगर पालिका की ओर से बनाए गए इस रैन बसेरा में सर्दी से बचने के इंतजाम दिखावा है। यात्रियों के लिए उपलब्ध कराए गए छोटा सा हीटर खराब रखा हुआ है। यहां पर अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है। रात में रुकने वाले यात्रा ठंड से परेशान रहते है। नगर पालिका परिषद के रैन बसेरा में यात्रियों के लिए ठहरने को 25 बेड हैं। इसमें नौ महिलाओं और 16 पुरुषों के लिए हैं। यहां पर रैन बसेरा में काफी हल्की रजाईयां हैं, जिस कारण यहां ठहरने वाले लोगों की रात में ठंड से बचाव मुश्किल हो रहा है। रैन बसेरा पर यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं है। उससे रात्रि में ठहरने वाले लोगों को ठंड से बचाव करना मुश्किल हो रहा है। रैन बसेरा का संचालन करने वाले कर्मचारी ने बताया कि आने वाले यात्रियों, लोगों क...