रांची, सितम्बर 14 -- रांची। कडरू पेरिश में रविवार को डायसिस युवा प्रभुवर मनाया गया। आराधना के समय युवाओं के द्वारा बाइबल पाठ वचन पढ़ा गया और प्राथनाएं की गई। आराधना के बाद मसीही सेवा महिला संगति के द्वारा आत्मिक जागृति सभा हुई। बहन रुपम तिर्की के द्वारा मसीही महिलाओं की जिम्मेवारियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डालर गया। अनूप तिर्की ने मुख्य वक्ता के रूप में आत्मिक उन्नति के लिए परमेश्वर के वचन पर बने रहने के विषय में शिक्षा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...