लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजधानी में कठौता चौराहे से विजयीपुर तक जाने वाले मार्ग का नामकरण पूर्व सदस्य विधान परिषद स्वर्गीय राघव राम मिश्रा की स्मृति में किया गया। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद शुक्रवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर मार्ग का उद्घाटन किया। स्व. मिश्रा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चुनाव संयोजक तथा प्रदेश संगठन मंत्री रह चुके थे। पार्षद अनुराग मिश्रा 'अन्नू' और पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने नगर निगम में सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने का प्रस्ताव उठाया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। कार्यक्रम में स्व. मिश्रा के पुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने पिता के जनसेवा, संगठन के प्रति समर्...