एटा, फरवरी 5 -- ब्लॉक जैथरा क्षेत्र के गांव कठिंगरा में दो संभावित खसरा रोगी मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में एक से दो वर्ष तक के 35 बच्चों को दवा दी। साथ ही संभावित खसरा रोगियों के सैंपल लेकर जांच के लिए मुख्यालय भेजे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खसरा की पुष्टि की जाएगी। सीएचसी जैथरा एमओआईसी डा. राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव कठिंगरा निवासी 10 वर्ष अमित और 13 वर्षीय सुमित पुत्र प्रदीप कुमार खसरा होने की सूचना दी गई। संभावित खसरा रोगी मिलने की सूचना पर सीएचसी जैथरा से स्वास्थ्य टीम गुरुवार के कठिंगरा पहुंची। टीम ने गांव में पहुंचकर दोनों संभावित खसरा रोगियों के आसपास के 35 बच्चों की जांच की। जांच में अन्य किसी में भी खसरा के लक्षण दिखायी नहीं दिये है। टीम ने जांच के दौरान बीमारों को उपचार दिया। एमओआईसी डा.राहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.