हजारीबाग, दिसम्बर 3 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि । युवा विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले कट आफ डेट की पुरानी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने कोल खनन परियोजना के कार्यों को बन्द कराने व कोल खनन, ट्रांसपोर्टिंग समेत कन्वेयर बेल्ट को बन्द कराने की प्रयास की। वही दोपहर लगभग 2.30 बजे आंदोलनकारियो ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार के आश्वासन पर बन्दी को स्थगित किया गया। अंचलाधिकारी और युवा विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों के बीच एक सहमति बनी। अंचलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर उपायुक्त हजारीबाग की अध्यक्षता में कट आफ डेट को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता कराने की आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद बन्दी को स्थगित किया गया। इस संबंध में युवा विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि अगर जिला प्रशासन के द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो एक सप्ताह के बाद आंदोलन किया ज...