कन्नौज, जनवरी 29 -- तालग्राम, संवाददाता। बेखौफ बदमाशों ने बुधवार देर शाम लहंगे से भरा ऑटो लूट लिया। फर्रुखाबाद व गुरसहायगंज क्षेत्र के व्यापारियों का पार्सल लेकर जा रहे ऑटो चालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने कट्टा दिखाकर बंधक बना लिया और वाहन समेत फरार हो गए। बताया गया कि श्रीफॉर्म कंपनी का ऑटो जोधपुर से लखनऊ जाने वाली बस के माध्यम से आए पार्सल को लेकर तालग्राम हाईवे से गुजर रहा था। ऑटो में 15 पैकेटों में रखे करीब 55 लहंगा-चुनरी रखी थी। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। ऑटो चालक शमीम अहमद पुत्र सनाउल्लाह निवासी कस्बा के गढ़ी पोखर रोज की तरह पार्सल लेकर तेराजाकेट से तालग्राम की तरफ आ रहे थे। तभी रोहली मोड़ के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने कट्टा तान दिया। बदमाशों ने चालक का मोबाइल छीना बदमाशों ने चालक से मोबाइल छीन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.