बांका, दिसम्बर 18 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। आसनसोल डिविजन के रेलवे अधिकारियों एवं कटोरिया स्टेशन के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कटोरिया स्टेशन की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की गंभीर कमी कमियां पाई गई। टीम में आसनसोल डिवीजन से आए मुख्य टिकट निरीक्षक निशांत कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक अभिनन्दन कुमार, कार्य निरीक्षक अभिषेक कुमार, ट्रैफिक निरीक्षक प्रह्लाद कुमार एवं स्टेशन प्रबंधक पंकज कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पहुंच पथ और यात्री सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था की कमी पाई गई। बताया गया कि वर्तमान में केवल यूरिनल की सुविधा उपलब्ध है, जिसकी साफ-...