बांका, फरवरी 11 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार को लेकर सोमवार रात की गई कार्रवाई में कटोरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाजार के इंदिरा गार्डन के समीप तुरी टोला और राधानगर गांव में एक के बाद एक की गई छापेमारी के दौरान गांजा के अवैध भंडारण और बिक्री में संलिप्त महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तुरी टोला निवासी अजय यादव की पत्नी प्रियंका देवी एवं राधानगर निवासी धीरेन्द्र कुमार बताया गया है। जबकि मामले में मुख्य कारोबारी अजय यादव फरार है। इस कार्रवाई में कुल 1 किलो 200 ग्राम से अधिक गांजा, गांजा पैक करने की सामग्री और गांजा से बनी सिगरेट (गोगो) जैसी वस्तुएं बरामद की गई हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम कटोरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तुरी टोला निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.