बांका, फरवरी 7 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के तहत शुक्रवार को कटोरिया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 1701 परीक्षार्थियों में से 1679 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में पहली पाली में अंग्रेजी, जबकि दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। प्रोजेक्ट बालिका इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में पहली पाली में कुल 212 परीक्षार्थियों में से 210 उपस्थित और 2 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 347 में से 343 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 4 अनुपस्थित रहे। इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, कटोरिया में पहली पाली में सभी 86 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में 353 परीक्षार्थियों में से 348 उपस्थित हुए जबकि 5 अनुपस्थित पाए गए। बुनियादी उच्च विद्य...