रांची, फरवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। जन्मजात कटे होंठ एवं तालु से पीड़ित बच्चों, युवाओं और वयस्कों के लिए 24 फरवरी को खूंटी के गोपद कॉम्प्लेक्स में नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। अल्मा मेटर संस्था द्वारा इंगा हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग तथा ऑपरेशन स्माइल के तत्वावधान में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। चयनित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। रहने, भोजन और यात्रा की व्यवस्था भी मुफ्त रहेगी। पंजीकरण हेतु 9709016516 पर संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.