सिद्धार्थ, जुलाई 22 -- सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के कटेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान एक महिला के मंगलसूत्र को चोरों ने उड़ा लिया। घटना की जानकारी महिला को मंदिर से बाहर निकलने के बाद में हुई है। महिला के पति ने इटवा पुलिस को तहरीर देकर चोरों का सुराग लगाने की मांग की है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी अशोक सोनी अपनी पत्नी सुनीता के साथ कटेश्वरनाथ शिव मंदिर पर दर्शन के लिए आए थे। जल चढ़ाने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने सुनीता के गले से सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया। मंदिर के बाहर निकलने पर सुनीता को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पीड़िता के पति ने इटवा पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष श्याम सुन्दर तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.