बांका, जून 21 -- बांका। एक संवाददाता टाउन थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कटेली गांव निवासी पांचू यादव और किशन यादव के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना में मारपीट का मामला दर्ज था और वे काफी समय से फरार चल रहे थे।गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया।इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.