गोपालगंज, फरवरी 15 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में बीते शुक्रवार को दिनदहाड़े एक आभूषण व्यवसायी की बाइक की डिक्की खोलकर करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने उड़ाने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आभूषण व्यवसायी के आवेदन पर कटेया थाने में अज्ञात चोरों को आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि इंद्रपट्टी गांव निवासी आभूषण व्यवसायी मनोज वर्मा शुक्रवार को अपनी दुकान के लिए आभूषण की खरीदारी कर बाइक से जमुनहा बाजार स्थित अपनी दुकान पर पहुंचे। करीब 11 बजे वे दुकान की सफाई में व्यस्त हो गए। वहीं, खरीदे गए आभूषण बाइक की डिक्की में ही रखे हुए थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और मौका पाकर बाइक की डिक्की खोलकर उसमें रखे आभूषण निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.