गोपालगंज, जनवरी 9 -- कटेया/गोपालगंज। एक संवाददाता। कटेया बाजार कटेया- भलुही सड़क पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक कटेया बाजार वार्ड नंबर पांच खुदी छापर मोहल्ला के दिनेश वर्मा उर्फ पट्टू वर्मा थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे दिनेश वर्मा घर से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। लेकिन, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और अमवा गांव के पास ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल को परिजन आनन-फानन में रेफरल अ...