गोपालगंज, मई 25 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोहनरिया बाजार से लेकर कटेया बाजार तक तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलामी दी। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावे बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे, मातरम्, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष उदयभान मिश्र ने किया। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों का हौसला बढ़ाना एवं अपनी देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। तिरंगा यात्रा की शुरुआत सोहनरिया बाजार से हुई, जो बैकुंठपुर, लखराव, दुबे पचमवां, पट्टी पचमवां,धनौती पे...