गोपालगंज, जुलाई 22 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सामदास बगही गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट के मामले में पांच नामजद सहित 6 लोंगो के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में मीनू देवी ने कहा है कि उसी गांव के वीरेंद्र मिश्र सहित 6 लोग 16 जुलाई की रात्रि लगभग 11 बजे उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। मना करने पर वे लोग देसी पिस्तौल निकाल कर डराते धमकाते हुए घर के अन्दर घुस गए। गले से सोने की चेन एवं मेरी चाची के कान से बाली निकाल ली। भतीजा संतोष दुबे के सिर पर वार कर घायल कर दिया।व हीं तकिया के नीचे रखे 50 हजार रुपए नगद भी निकाल ले गए। ----- युवक को मारपीट कर किया जख्मी कटेया, एक संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड 7 में पुरानी रंजीश को लेकर एक युवक को मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले ...