कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में अंतर जिला स्थानांतरण के तहत आए शिक्षकों के योगदान और विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया में कुल 584 शिक्षकों ने कटिहार जिले में योगदान किया था, जिनमें से 466 शिक्षकों को प्रखंड आवंटित करने के साथ-साथ विद्यालय भी आवंटित कर दिया गया है। शेष शिक्षकों के मामलों में नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण आवेदन निरस्त किए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि जिले में योगदान देने वाले शिक्षकों में कक्षा एक से पांच के 217, कक्षा छह से आठ के 75, कक्षा नौ से दस के 138 तथा कक्षा 11 से 12 के 134 शिक्षक शामिल हैं। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक शिक्षकों का वर्गवार आकलन करते हुए विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.