कटिहार, अगस्त 26 -- कटिहार, हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में तथा खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में, बिहार की धरती पर पहली बार आयोजित होने जा रहा है प्रतिष्ठित हीरो मेन्स एशिया कप 2025। यह पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का 12वां संस्करण होगा, जिसका आयोजन 29 अगस्त से 07 सितम्बर 2025 तक राजगीर खेल अकादमी के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभंकर चांद है, जो साहस, स्फूर्ति और कौशल का अद्वितीय प्रतीक है। भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ पर आधारित यह शुभंकर अपने लाल लबादे से शक्ति एवं उत्साह का संदेश देता है, वहीं इसकी जादुई टोपी हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती है। एशिया की शीर्ष 8 टीमें भारत, चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, चीनी ता...