एक संवाददाता, मई 20 -- कटिहार रेल डिवीजन के गैसल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सिलीगुड़ी से मालदा कोर्ट आ रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन बोगी में अचानक आग लग गई । गैसल स्टेशन के समीप ट्रेन के गार्ड कोच में आग लगने की घटना से कोच में सवार गार्ड और आसपास के पैसेंजर में अफरा- तफरी का माहौल व्याप्त हो गया । रेल अधिकारी और कर्मचारी पहले ही वहां पहुंच चुके थे। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं, और अब आग पर काबू पा लिया गया है। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने भी इस घटना की पुष्टि की है । उन्होंने कहा कि घटना में किसी का हाताहत नहीं हुआ है, गार्ड पूरी तरह से सुरक्षित है। अगलगी की घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग की लपटों और धुएं के कारण कुछ देर के लिए स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर हालात पर काब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.