कटिहार, मार्च 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार एवं आसपास के इलाके में अगले 24 घंटे के भीतर तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट बनी रहेगी। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम रहेगा शुष्क, पछुआ हवा मंद गति से चलेगी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार का आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। जिले में पछुआ हवा मंद गति से चलेगी, जिससे दिन के समय हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, लेकिन रात के समय ठंडक बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.