नई दिल्ली, जनवरी 20 -- कटिहार जिले में बदमाशों ने महिला को गोलियों से छलनी कर दिया। बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के चनदहर पंचायत के खाड़ी गांव में देर शाम अज्ञात बदमाशों ने महिला की छह गोलियां मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बाइक से फरार हो गया। बताया जाता है कि घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गयी है। सूचना पर बलिया बेलौन पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर दिया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम में मृतका नुजहत बानो (35) वर्ष किसी काम से घर के पास गली में गईं थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली से हमला कर महिला की हत्या कर घर के पीछे से अपराधी फरार हो गए। किसी ने अपराधियों को नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.