कटिहार, अक्टूबर 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में मौसम अब करवट लेने को तैयार है। अगले 24 घंटे के भीतर हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरी हवा की जगह अब पछुआ हवा तेज रफ्तार से चलेगी, जिससे सुबह के समय हल्का कुहासा और दिन में साफ आसमान की स्थिति बनी रहेगी। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और मौसम शुष्क बना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 21 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा बहती रही। अगले 48 घंटे तक दिन व रात का तापमान यथावत अब अगले दो दिनों तक जिले में दिन और रात के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। शनिवार से पछुआ हवा सक्रिय होगी, जिससे हल्की ठंडक का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.