कटिहार, जनवरी 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि सीखने और आत्मविश्वास का अवसर बनाने की दिशा में कटिहार जिला भी पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की पहल 'परीक्षा पे चर्चा-2026' के तहत जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और केंद्रीय विद्यालयों में विशेष गतिविधियों का सिलसिला शुरू हो गया है। 23 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से छात्रों के मन से परीक्षा का भय दूर कर उसे सकारात्मक अनुभव में बदलने का प्रयास किया जाएगा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा। इसमें प्रधानमंत्री सीधे तौर पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे। मायगव पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.