कटिहार, फरवरी 15 -- बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार को कुरसेला में रविवार को भीषण अग्निकांड हो गया। कुरसेला थाना क्षेत्र के नया चौक हाट में देर शाम करीब 7.30 बजे आग लग गई। देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में बाजार में मौजूद करीब 250 दुकानें जलकर राख हो गई। व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। आग बुझाने के लिए कटिहार, भागलपुर, नवगछिया समेत कई जगहों से फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। जिस समय यह घटना हुई, तब बाजार में चहल-पहल थी। दुकानदार अपनी दुकान खोलकर रखे हुए थे। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। आग कैसे लगी और लपटें कहां से उठीं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही दुकानदार अपने-अपने सामान को निकालते दिखे, तो कई अपनी जान बचाकर दुकानों से बाहर भागते दिखे। इसकी सूचना फौरन अग्निशमन विभाग को दिया गय...