एक संवाददाता, सितम्बर 27 -- कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोरलेन के पास दलन चौक पर चाय की दुकान में बैठे एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी । घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश घटना स्थल से फरार हो गए हैं । गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को जब तक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई । मृतक की पहचान सहायक थाना क्षेत्र के मैथिल टोला निवासी अमरेश कुमार चौधरी के रूप में की गई है । बताया जाता है कि अमरेश कुमार चौधरी दलन चौक पर दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश पहुंचे और दनादन फायरिंग शुरू कर दी । गोली अमरेश के सिर और छाती में लगी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । घटना की सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष सुमन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.