मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- कटिहार/मुजफ्फरपुर, हिटी.। कटिहार-अलुआबाड़ी रेलखंड स्थित बलरामपुर प्रखंड के हजयार पलसा में रविवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक अवध असम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था। इसी बीच संतुलन बिगड़ने के कारण वह चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने युवक की जेब से बरामद कागजात के आधार पर उसकी पहचान मुजफ्फपुर के 40 वर्षीय निवासी विजय साह के रूप में की। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के आने तक सुरक्षित रखा जायेगा। इधर, रेल थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार रंजीत कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.