भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित पुरुष अंडर-16 वनडे ट्रॉफी (2025-26) में रविवार का मुकाबला कटिहार बनाम पूर्णिया खेला गया। यह मैच 50-50 ओवरों का खेला गया। इसमें कटिहार ने पूर्णिया को 72 रनों से शिकस्त दी है। यह जानकारी भागलपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कटिहार के आदित्य गुप्ता को दिया गया। रविवार का मैच मधेपुरा बनाम पूर्णिया के बीच खेला जाएगा। मैच सुबह 7.00 बजे शुरू होगा। कटिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम 43 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 157 रन ही बना पाई। बल्लेबाजी में कटिहार की ओर से आदर्श कुमार ने 36 और आर्यन ने 37 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में पूर्णिया की ओर से डेरेन ने तीन और युवराज न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.