कटिहार, जनवरी 29 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधान सभा प्रांगण में आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में कटिहार की टीम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में पूरे देश से आए कलाकारों के साथ बिहार के 11 कलाकारों ने अपनी सशक्त एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति और कलात्मक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। यह प्रस्तुति उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। राज्य के कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट नृत्य और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से दर्शकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दल का नेतृत्व बिहार कला सम्मान से सम्मानित कलाकार राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.