भागलपुर, फरवरी 9 -- कटिहार, एक संवाददाता। प्रखंड के दिघरी उरांव टोला के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार कुमारीपुर (मनिहारी) निवासी अमर कुमार (पिता बिसु ऋषि) और भरत कुमार (पिता चंदन ऋषि) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोलासी पुलिस शिविर के प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मानवीय तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा। ...