भागलपुर, जुलाई 14 -- सेमापुर, संवाद सूत्र सावन की पहली सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्रों के आसपास का माहौल शिवमय बना रहा। बाबा भोले के जयकारों से जिला भर के शिवालय गुंजायमान होते रहे। सुबह से ही भक्तों का सैलाब विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचता रहा। सोमवारी को लेकर शिवमंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुबह से ही शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। मोहनाचांदपुर प्राचीन कालीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ मंदिर में रही। जबकि बरारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के शिवालय मंदिर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। सावन की सोमवारी को शिव पर जलार्पण करने से भक्तों की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। मान्यता है कि सावन में भगवान भोले शंकर को जल, पुष्प व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.