भागलपुर, मार्च 24 -- आजमनगर एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के मलिकपुर पंचायत के ग्रामीणों ने प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाई और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी विभिन्न मांगें प्रस्तुत की हैं। समाजसेवी सुभाष साह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बारसोई को जिला घोषित करने, बरसोई रेलवे स्टेशन में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव, क्षेत्र में ट्रेनिंग कॉलेज, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज, काॅल्ड स्टोरेज की कमी एवं छात्र-छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रीक स्कूटर पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया है। इन समस्याओं के समाधान के लिए, मलिकपुर पंचायत के निवासियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री, जिलाधिकारी, संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों से मिलकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.