भागलपुर, मार्च 19 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को गंगा पार बटेशपुर दियारा में गोली मारकर किसान की कथित तौर पर हत्या मामले में आक्रोशित परिजनों ने बुधवार की सुबह 8 बजे से एनएच 31 को जाम कर दिया है। परिजनों के द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी और शव बरामदगी की मांग की जा रही है। इस बीच परिजनों ने एनएच पर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के प्रति विरोध जताया। कुरसेला थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार आक्रोशित परिजनों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। जाम के बीच एनएच 31 पर वाहनों की लंबी करें लग गई है। बताते चलें कि मंगलवार को बटेशपुर दियारा में स्कूल की जमीन की विवाद को लेकर बदमाशों द्वारा खेत में पानी पटवन कर रहे किसान की कथित तौर पर हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया था। पुलिस इस मामले में परिजनों की शिकायत पर 20 घंटा बीत जाने के बाबजूद ना त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.