कटिहार, अगस्त 6 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी के तटवर्ती इलाके के लोगों की रूह कांप रही है l आमदाबाद, प्राणपुर, बरारी, कुरसेला और आजमनगर प्रखंड में कई स्थानों पर सड़क संपर्क भंग होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l हालांकि किसी गाँव में अभी पानी प्रवेश करने की सूचना नहीं है l लेकिन लगातार हो रहीं बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गाँव के चारों ओर पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है l इस कारण बाढ का खतरा भी मंडराने लगा है l जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में तेज बारिश होने से पछात बाढ का संकट गहरा सकता है l लगातार हो रहीं बारिश से किसानों को राहत जरूर मिली है l अगर इसी तरह तेज बारिश होती रहीं तो धान सहित अन्य फसलों को नुकसान भी होगा l मूसलाधार बारिश के कारण आमदाबाद प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.