कटिहार, अगस्त 6 -- मनिहारी, निज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रहा है। धुरियाही सहित कई पंचायतो में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मनिहारी के मुजवरटाल से अमदाबाद प्रखंड के बैरिया पंचायत की ओर जाने वाली पीएमजीएसवाई सड़क पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। गंगा तट के उपरी भाग के दुकानों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। धुरियही पंचायत के सभी स्कूल तथा सड़कों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। उत्तरी तथा दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के भी निचली क्षेत्रो में तेजी से पानी भरने लगा है। बाढ़ प्रमंडल कटिहार डिवीजन के कनीय अभियंता विश्ववल्लभ के अनुसार रामायणपुर में मंगलवार की सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक गंगा के जलस्तर मे चार सेमी जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.