भागलपुर, जनवरी 20 -- कटिहार, एक संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के अनार कली गांव में एक महिला को अपने ही घर में काम करने के दौरान सांप ने हाथ में काट लिया। पीड़िता की पहचान फुलसाना खातून, पिता दुलाल, निवासी अनार कली गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए फुलसाना खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...