भागलपुर, नवम्बर 4 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काठघर पंचायत के औरलाबाड़ी गांव के वार्ड संख्या 09 निवासी रोहित मंडल की धर्म पत्नी प्रियंका देवी 28 वर्षीय सोमवार की देर शाम महानंदा नदी में नाव हादसे में लापता है। उक्त घटना की खबर आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार को सीओ शिखा कुमारी एवं राजस्व कर्मचारी मृत्युंजय कुमार के साथ औरलाबड़ी गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। लापता महिला की खोजबीन हेतु एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लापता प्रियंका देवी अपने परिजनों के साथ दियारा में खेती कार्य के लिए गई हुई थी। खेत से काम कर घर वापस लौटने के क्रम में महानंदा नदी में नांव में कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें लापता महिला के देवर रोहित मंडल, सोहित मंडल, उचित मंडल एवं छोटू मंडल सम्मिलित थे। टीना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.